भारत के राज्य जम्मू और कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में स्थित कटरा नगर में स्थित त्रिकुटा पहाड़ियों पर मां वैष्णो देवी का भवन है जहा तीन पिंडी है। लक्ष्मी मां के साथ दो और पिंडी है जो मां सरस्वती और मां काली के हैं।
यहा एक प्राचीन गुफा है जो 98 मीटर ऊंची है इस गुफा में मां की पिंडी हैं। अनवरत जल धारा बहती रहती हैं। धार्मिक दृष्टि से यह मंदिर भारत के सबसे लोकप्रिय मंदिर में से एक हैं।
अब आपको यात्रा के लिए सबसे पहले यात्री कार्ड बनवाना जरूरी हैं।ऑनलाइन बुकिंग का अब कोई प्रावधान नही हैं। यदि ऑनलाइन आप यात्रा पर्ची पा भी जाए तो भी कार्ड के बिना आपको यात्रा प्रारंभ करने को नही मिलेंगी।
अब माता रानी का स्मरण करते हुए हमने यह यात्रा प्रारंभ कर दी, बाढ़ गंगा से मंदिर के भवन की दूरी लगभग 15 से 16 किलोमीटर है, हर दूरी आप कितने समय में पूरी करते है या कितना रुकते है कितने तेजी से कदम बढ़ाते है यह आप पर निर्भर करती हैं।
सफर में आपको थकावट भी महसूस होगी और प्यास भी बहुत लगेंगी। ऐसे में कोशिश करिएगा लिक्विड डाइट ले हमने ऐसा ही किया जूस, फल, का अधिक प्रयोग किया और अनाज का सेवन नहीं किया जिससे शरीर में फुर्ती रहती हैं और आपका सफर जल्दी तय होता हैं।
अपने साथ आप कुछ खास दवाएं जरूर ले। इन्हेलर, विक्स, सरदर्द , पेट दर्द , पाचक, हाजमोला और वोलिनी स्प्रे जरूर ले। रास्ते में आपको मेडिसिन की शॉप मिलेगी पर कोशिश करे की यह आपके जरूर हो।
यहा से भवन तक जाने के लिए दो मार्ग है हेमकोटि और हाथी माता मंदिर। हेमकोटि से भवन का रास्ता 5.5 किलो मीटर है। और हाथीमाता मार्ग से भवन की दूरी 6.5 किलोमीटर हैं। रास्ते में अर्ध कुमारी मंदिर भी पड़ेगा। जहा भक्तों की भीड़ होती हैं।
माता के दर्शन के लिए आपको प्रसाद परिसर से ही मिल जायेगा। प्रसाद कई तरह के है 70, 80 , 50 ,आदि। मैने 70 का प्रसाद लिया जिसमे नारियल , रक्षा सूत्र, कलेवा, चुनरी, थे। इसके बाद हमने हाथ पैर धोए आप चाहे तो स्नान भी कर सकते हैं।
रॉपवे की मदद से हम मंदिर तक पहुंचे। जहा हमने भैरव बाबा के लिए प्रसाद लिया। यहां भी लाइन लगती है और आप बाबा के दर्शन करते हैं। इसके बाद हमने पुनः रोपवे से ही वापसी की। और वापस मंदिर तक आएं। जिसका समय सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक हैं।
कटरा की पूरी मार्केट घूमी पसंद के समान लिए, अखरोट, सेव, ड्रायफ्रूट्स यहां के बहुत अच्छे हैं। यहा की लोकल मार्केट में खाने पीने से लेकर सब कुछ मिलता है। यहां आपको रुकने के लिए सस्ते महंगे सभी प्रकार के होटल मिल जायेगें।
कटरा से नए दिल्ली के कई ट्रेन चलती हैं। हमने यहां से वन्देभारत ट्रेन ले लो बहुत ही अच्छी ट्रेन है जिसमे आपको भोजन ,स्नैक्स ,चाय मिलेगी। यह ट्रेन 11बजे दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचा देगी। इस तरह मैंने एक यादगार यात्रा को पूर्ण किया।