वेज फूड खाने वालों में पनीर को सबसे ज्यादा किया जाता हैं। पकौड़ी हो या सब्जी पराठा हो या पनीर टिक्का इसकी हर रूप में पसंद किया जाता हैं।

www.pratibha.live | Image : Instagram

इसी क्रम में आज हम आपको बताएंगे पनीर की एक और टेस्टी रेसीपी पनीर दो प्याजा। जो लोग भी तीखा और स्पाइसी खाना पसंद करते है उनके लिए यह बेस्ट ऑप्शन हैं।

www.pratibha.live | Image : Instagram

सामग्री

पनीर, प्याज , लहसुन, काली मिर्च पाउडर, गर्म मसाला, हल्दी, नमक, खड़े मसाले, तेजपत्ता, कस्तूरी मेथी, बटर , भूना जीरा, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और ऑयल।

www.pratibha.live | Image : Instagram

बनाने की विधि 

पनीर दो प्याजा बनाने के लिए सबसे पहले आप पनीर को स्क्वायर शेप में काट ले और इसे फ्राई करें। और दो बड़े प्याज को चौकर कट करके एक एक स्लाइस की तरह बना ले।

www.pratibha.live | Image : Instagram

पनीर को फ्राई कर लेने के बाद आप प्याज लहसुन और बारिक कटी हरी मिर्च, को हल्का ब्राउन कर ले। जब प्याज का रंग हल्का सुनहरा हो जाए आप इसमें टमाटर पुयरी डाले। आप कम से कम दो टमाटर ले तभी ग्रेवी अच्छी बनेगी।

www.pratibha.live | Image : Instagram

अब आप टमाटर पुयरी में गर्म मसाला, हल्दी, नमक , धनियां पाउडर जीरा पाउडर,काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च, तेज पत्ता, आदि डाल कर अच्छे से भुने।

www.pratibha.live | Image : Instagram

अब आप इसमें खड़ी इलायची , लहुसन , जावित्री और दालचीनी एड करे। जब मसाले अच्छे से भून जाए पानी डाले आप चाहे तो पनीर एड करके ड्राई भी बना सकती हैं। या थोड़ी ग्रेवी लगा कर भी बना सकती हैं। 

www.pratibha.live | Image : Instagram

जब ग्रेवी थोड़ी थिक हो जाए इसमें खटाई पाउडर, कस्तूरी मेथी डालें अब इसमें आप पनीर को एड करे और एक बार अच्छे से मिलाएं ताकि पनीर ग्रेवी को अच्छे से शोख ले। 

www.pratibha.live | Image : Instagram

अब आपकी सब्जी बनकर तैयार है इसमें सर्व करते समय थोड़ा अमूल बटर या क्रीम डाले यह पनीर के जायके को बहुत बढ़ा देगा। 

www.pratibha.live | Image : Instagram

आप पनीर दो प्याजा को बटर नॉन, सिंपल नॉन या आटे की रोटी के साथ भी खा सकते हैं। यह सब्जी राइस के साथ भी बहुत टेस्टी लगती हैं।

www.pratibha.live | Image : Instagram
Read More