Cooking Recipes - Article

img
Cooking Recipes

आम की कुल्फी

गर्मियां शुरू होते ही अगर मन में पहला कोई ख्याल आता है , तो वो है आम। बच्चो से लेकर बूढ़ो तक की पहली पसंद है आम। 

आम की कुल्फी :

आम के बढ़ते क्रेज को देखते हुए आज हम आपको बनाना सिखाएंगे आम की कुल्फी। जो आपको गर्मी के मौसम में तरो ताज़ा कर देगी। 

सामग्री :

आम 

दूध 

इलायची पाउडर 

मिल्क क्रीम 

वनीला एसेंस 

चीनी  

ड्राई फ्रूट्स 

बनाने की विधि :

आम की कुल्फी बनाने के लिए आप सबसे पहले १/२ लीटर दूध उबालें। दूध को धीमी आंच पर लंबे समय ले लिए उबालें। साथ ही दूध में आप इलायची पाउडर मिलाएं।  

अब आप दूध में चीनी डालें और पकने दे। आप चाहे तो कुल्फी का फ्लेवर बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स का प्रयोग कर सकते हैं।  

अब आप पके आम ले। आपको यहाँ आपको आम का पल्प निकाल लेना है। इसे अच्छा पेस्ट बनाने के लिए आप इसे मिक्सर में पीस ले ताकि आम की प्युरी में गांठ न रहे। 

अब आपको दूध को ठंडा कर लेना है। इसमें आप मैंगो पल्प और एक कप अमूल मिल्क क्रीम डाले।ये आपकी कुल्फी का स्वाद बढ़ा देगा। 

आप इसे कुल्फी के सांचों में रखके  ठंडा होने के लिए फ्रीजर में रख दे। आपकी कुल्फी बहुत स्वादिष्ट तैयार हो जाएगी। 

Write Your Comments

Subscribe To Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor