Cooking Recipes - Article

img
Cooking Recipes

स्वादिष्ट पालक पराठा बनाने की विधि

सर्दियों के मौसम में साग जितना अधिक से अधिक खाया जाए शरीर के लिए उतना उपयोगी होता है। कई बार ऐसा होता है की घर के बच्चें या बड़े साग खाने से कतराते है ऐसे आपको दूसरे तरीकों को आजमाना है जिससे शरीर में हरी सब्जियां जाए। क्योंकि यह सब्जियां आयरन का भरपूर माध्यम होती है। 

पालक का पराठा 

ऐसे में हम आपको बताएंगे स्वादिष्ट और टेस्टी परत नाश्ता जिसके जरिए आप बच्चों को स्वाद के साथ साथ हेल्थी फ़ूड भी दे सकती हैं। 

आवश्यक सामग्री : 

पालक 

सोया 

हरी मिर्च 

अजवाइन 

धनिया पाउडर 

जीरा पाउडर

नमक

गर्म मसाला

सरसों का तेल या घी 

बनाने की विधि : 

आज हम आपको पालक का पराठा बनाना बता रहे इसे आप दो विधियों से बना सकती हैं। 

(1) एक तो पालक को उबाल कर बना सकती है। था आप उबालने के बाद पलक के पानी को फेंके नहीं वरना सारे तत्व निकल जायेंगे। आप उसी बॉयल पानी के उपयोग से आटा गूथ ले। 

(2) दूसरी विधि के अनुसार आप मुलायम पालक को ले और इसे पीस लें। और इसमें ही आटा गूंथ लें जिससे सारे पोषक तत्व शरीर को मिल सके। 

आटा गूंथते के साथ दोनो ही विधियों में आप जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, अजवाइन, नमक , गर्म मसाला और कटी हरी मिर्च लें। साथ ही आप इसमें एक चम्मच तेल डालें तेल आपको स्मॉल स्पून के हिसाब से डालना हैं। जिससे आटा सॉफ्ट रहे। 

इसके बाद आप गूंथे आटे को 10 से 15 के रख दे इसके बाद आप इनके बेल कर घी से सेंक लें ओर स्वादिष्ट पराठों का ठंडी में मजा ले।

Write Your Comments

Subscribe To Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor