Cooking Recipes - Article

img
Cooking Recipes

मटर पनीर बनाने की बेहद आसान विधि

बच्चों के मन पसंद खाने की बात की जाए या बड़ो के स्वाद की पनीर सभी को भाता हैं, ऐसे में जब मटर सर्दियों के मौसम की ताजी ताजी हो तो खाने का जायका बढ़ जाता हैं। आज हम आपको सिंपल सी विधि से बताएंगे स्वादिष्ट मटर पनीर बनाना। 

मटर पनीर 

घर में बने मटर पनीर की बात ही अलग होती है आज हम आपको घर पर ही बने पनीर की सब्जी बनाना सिखाएंगे तो स्वाद में बेहद लाजवाब हैं। 

आवश्यक सामग्री : 

दूध 

नींबू

सिरका 

मटर 

गर्म मसाला

धनिया पाउडर 

लाल मिर्च 

जीरा पाउडर

खड़े मसाले 

अदरक 

लहसुन 

प्याज 

टमाटर 

नमक 

सरसों का तेल 

घी 

बनाने की विधि : 

मटर पनीर बनाने के लिए सबसे पहले हम घर पर बना पनीर लेंगे, तो आइए सबसे पहले पनीर बनाते है। 

पनीर बनाना : 

आपको यहां दो लीटर दूध लेना है। अब इसे उबलने के लिए गैस पर रखे जब आपका दूध उबलने लगे एक ढक्कन सिरका डाल दे। यदि आपके पास सिरका ना हो आप नींबू का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके बाद आप देखेंगे दूध पानी छोड़ने लगा है, अब आप गैस बंद कर दे और इसे छान ले पानी को आप अलग हटा दे और बचे हुए भाग को कपड़े की पोटली बनाकर बांध दे। इससे आपका पानी निथर जायेगा और कपड़े में पनीर बच जायेगा। यहां आपको करीब 100 -200 gm पनीर मिल जायेगा। 

अब आपको पनीर को साइड में भारी किसी चीज से दबा के रख देना हैं तब तक आपको दूसरी तैयारी कर लेना हैं। मटर छिल ले। अब दो टमाटर की प्युरी बना ले। और अदरक लहसुन का पेस्ट रेडी कर ले। इसके बाद आप एक प्याज़ को बारिक काट ले। 

अब आप एक कढ़ाई ले और उसमें थोड़ा घी ले। इसमें आप पनीर को पीसेस में करके भून ले। जब पनीर हल्का गोल्डन हो जाए इसे निकाल ले। 

अब आप कढ़ाई में सरसों का तेल ले इसे गर्म होने दे। जब तेल गर्म हो जाए आप इसमें बारिक कटी प्याज और लहसुन अदरक का पेस्ट डाले अब इसे भून ले। जब आपको लगे प्याज हल्की ब्राउन हो गई है और मसाला तेल छोड़ रहा है आप इसमें टमाटर की प्युरी डाले। 

साथ ही आप इसमें गर्म मसाला, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और खड़े मसाले डाले। जिसमें हमने काली मिर्च, जावित्री, दाल चीनी लिया हैं। इसके बाद आप इसे अच्छे से भुने साथ ही इसमें मटर डाले और पानी , नमक डालकर ढक दे। 

इसे करीब 20min तक ढका रहने दे। जब आपकी ग्रेवी पक जाए आप इसमें पनीर डाले और एक उबाल लगा दे अब आपका पनीर बन के एक दम तैयार हैं। 

 

Write Your Comments

Subscribe To Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor