Cooking Recipes - Article

img
Cooking Recipes

गांव वाली चटनी बनाने की विधि

गांव के स्वाद और वहा के भोजन की बात निराली है। गांव में बनने वाला साधारण भोजन भी आपको बेहद स्वादिष्ट लगेगा। ऐसा होने का प्रमुख कारण है बनाए जाने की विधि जिससे भोजन की गुणवत्ता और स्वाद बढ़ जाता हैं। 

गांव की चटपटी चटनी : 

गांव के भोजन की एक खास बात है वहा की चटनी जिसके बिना भोजन की थाली अपूर्ण है। आज हम आपको सिखाएंगे ऐसी ही एक खास चटनी। 

आवश्यक सामग्री : 

लहसुन 

लाल खड़ी मिर्च 

जीरा 

सौंफ

अमचूर पाउडर

अदरक 

हल्दी 

नमक 

सरसों का तेल  

चटनी बनाने की विधि : 

सबसे पहले आपको एक से दो गांठ लहसुन छिल ले। और 5 से 7 लाल खड़ी मिर्च ले। अब आप एक पैन में सरसों का तेल गर्म करे। सबसे पहले आप लाल मिर्च को हल्का भून कर निकाल ले। अब आप जीरा, सौंफ, अदरक को तेल में डाले साथ ही थोड़ी मात्रा में हल्दी और नमक डाले इसके बाद आप इसे अलग बर्तन में निकाल ले इसके बाद आप खड़े लहसुन को भी भून लें।

 जब इसका रंग हल्का भूरा होने लगे इसे आप अच्छे से तेल से निकाल ले और मिक्सर में डाले साथ ही आप जीरा ,अदरक, लाल मिर्च, मचूर पाउडर और सौंफ डाले, अब आप इन्हे अच्छे से पीस ले आपकी चटनी बन के तैयार है। अब आप इसे टेस्ट कर ले अगर नमक की आवश्यकता हो तो ही डाले अन्यथा अधिक नमक ना डाले।

 

Write Your Comments

Subscribe To Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor