Cooking Recipes - Article

img
Cooking Recipes

ठेकुआ बनाने की बेहद आसान विधि

छट के पर्व पर अनेक मिष्ठानों को बनाने का रिवाज हैं। यह केवल स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि आस्था और विश्वास का भी प्रतीक हैं। आज हम आपको बताएंगे आपको ऐसे ही एक मिष्ठान ठेकुआ के बारे में की आप इसे कैसे बनाए। ठेकुआ खाने में बेहद स्वादिष्ट और करारे होते हैं। 

ठेकुआ बनाने की विधि 

सामग्री 

मैदा 

सूजी 

चीनी 

काजू 

आटा

इलायची 

बनाने की विधि 

ठेकुआ बनाने के लिए आप सबसे पहले सभी सामग्रियों को जुटा ले। इसके पश्चात आप ठेकुआ बनाना प्रारंभ करे। सबसे पहले आप आटा ले और इसे देशी घी में भून लें। अब आपको काजू को भी इसी प्रकार भून लें। अब आपको मैदा और सूजी के सही अनुपात को जानकर मिलाना हैं। 

यदि आप तीन कप आटा ले तो एक कप सूजी और आधा कप मैदा ले। अब आप इन्हे अच्छे से मिला ले। अब आप इसमें भुने हुए काजू डाले। आप चाहे तो काजू को अच्छे से पीस ले इससे आपको बनाने में बेहद आसानी होगी। 

अब आपको एक सौस पैन लेना है। इसमें आप कम से कम मिक्सचर की मात्रा के अनुसार ही चीनी ले, और इसे पिघला ले और इसे आटे को गूंथे। इससे आपके ठेकुए दिखने और खाने दोनो में ही बेहद स्वादिष्ट लगेगें। 

अब आप आटे को गूथ ले उनकी छोटी छोटी लोइयां बना ले। इसके बाद आप इन्हे अपने पसंद के अनुसार सांचे पर रखकर चाप दे इससे लोई पर अच्छी डिज़ाइन बन जाएगी। अब आप इन्हे घी में तल लें और इन्हे भोग लगाएं और खाए।

Frequently Asked Questions (FAQ)

Write Your Comments

Subscribe To Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor