Health And Fitness - Article

img
Health And Fitness

हाथ कांपने या सुन्न हो जाने के कारण और उपचार

आम तौर पर आपने यह बात कई बार सुनी ही होगी की हाथ सुन्न हो गया है या कांप रहा हैं। यह कोई  बीमारी नहीं है। कभी कभी शरीर में कुछ चीजों की कमी से ऐसा हो जाता है या तो हमारी अपनी आदतों से , जिसका समय रहते उपचार करा जाए तो जल्द ही निजात मिलेगी। 

हाथों का कांपना 

यदि हाथ कांपने की समस्या आपको निरंतर बनी हुई है या कम उम्र में हो रही है तो आप सतर्क हो जाए क्योंकि अब यह आपके लिए बड़े संकट का संकेत हो सकता है, इसलिए अपनी जीवनचर्या, खान पान, आदतें सुधारिए। 

डॉक्टरों की माने तो यह समस्या या बीमारी पार्किंसन भी हो सकती हैं। 

हाथ कांपने के कारण :

दिमाग में असामान्य संचार 

कई बार यह समस्या हमारे नर्वस सिस्टम से भी जुड़ी होती है। मस्तिस्क से सही संचार न होने से हाथों ने झनझनाहट या कंपन की स्थिति बनती हैं। 

मांसपेशियों में ऐठन

कई बार ऐसा भी होता है हमारी हाथों की मसल्स खींच जाती है या उसमें एठन हो जाती हैं जिससे आपका हाथ जल्दी जल्दी सुन्न होने लगता हैं।

नशा करना 

जो लोग सिगरेट, शराब आदि का सेवन करते हैं उनके साथ भी यह समस्या होना आम बात हैं। नशे की लत से पूरे शरीर मे कंपन की स्थिति बन जाती हैं। 

खून की कमी 

शरीर में खून न बनने या कमी हो जाने की स्थिति में भी चक्कर आना, कंपन होना या बेहोशी की हालत होना आम बात हैं। 

तनाव लेना 

चिंता या तनाव हर बीमारी का मूल हैं। इसलिए जितना हो सके रिलैक्स रहे शांत मन और शांत दिमाग से भी आपको कई बीमारियों से छुटकारा मिल जाता हैं। 

गलत पोजीशन में बैठना 

लंबे समय तक गलत तरीके से बैठने, या हाथों के बल पर लंबे समय के लिए काम करने पर भी यह समस्या आ जाती हैं। 

पोषण की कमी 

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आपको बहुत जरूरी है आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन आदि का सेवन करना इसलिए आप भोजन में शुद्ध शाकाहारी खाद्य पदार्थों को ही शामिल करें। 

हड्डियों में कमजोरी 

कई बार हड्डियों की कमजोरी से भी आपको शरीर में कंपन की शिकायत मिलती हैं।जिससे आपके शरीर की मसल्स में भी सिकुड़न की स्थिति बन जाती हैं। 

किसी पुरानी चोट के कारण

कई बार ऐसा भी होता है की आपकी कोई इंजरी लंबे समय के लिए रह जाती हैं, या पूरे तरीके से ठीक नहीं होती है जिससे आपको यह शिकायत मिलती हैं। 

बढ़ती उम्र के कारण

बुढ़पा अपने साथ कई बीमारियों को लाता है। जिसमें हाथों के साथ ही कई बार पूरी बॉडी में भी कंपन की स्थिति देखने को मिलती है जो की शरीर में लंबे समय के लिए बनी रहती हैं। 

हाथों के कांपने से जुड़े उपाय 

नारियल पानी खूब पिए।

शरीर को स्वस्थ रखे अधिक से अधिक फलों और सब्जियों को अपने भोजन में शामिल करे। 

हाथों पर लंबे समय के लिए जोर न डालें। हाथ के एंगल को बदलते रहें।

हाथों में जैतून के तेल से मालिश करे। 

गर्म पानी से सिकाई करे 

शरीर में पानी की कमी न होने दे।

शरीर में खून की कमी न होने दे।

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए ग्रीन टी का सेवन करे। 

मन और मस्तिस्क को शांत रखे। 

भोजन में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करे।

ज्यादा दर्द की स्थिति में एक्यूप्रेशर चिकित्सा को आजमाएं।

Write Your Comments

Subscribe To Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor