Cooking Recipes - Article

img
Cooking Recipes

बेसन के लड्डू बनाने की विधि/ Recipe Of Besan Ke Laddoo

बेसन का लड्डू तो शायद ही किसी को न भाए। वरना यह एक ऐसी मिठाई है जो स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सबसे अच्छी हैं। मिठाई में जो नुकसान की सबसे अधिक चीज होती है वह है शीरा या चासनी। 

बेसन का लड्डू इसलिए भी अधिक फायदेमंद है क्युकी यह शुद्ध बेसन से घर में भी आसानी से बनाया जा सकता हैं। 

बेसन का लड्डू

बेसन के लड्डू ज्यादातर घरों में बनते हैं। यह हनुमान जी का भी प्रिय भोग हैं। कई घरों में मंगलवार के दिन या जेठ के प्रत्येक बड़े मंगल को यह बनाया जाता हैं। 

लड्डू बनाने की आवश्यक सामग्री 

  1. बेसन 
  2. घी
  3. पिसी चीनी 
  4. इलाइची पाउडर 
  5. ड्रायफ्रूट्स 

विधि 

सबसे पहले आप सामान्य तैयारिया कर ले। जैसे की बेसन रख ले चाल कर रख लें। चीनी को पीस ले या बाजार से चीनी का बुरादा ले आए। ड्रायफ्रूट्स को हल्का पीस लें या बारीक काट ले। 

अब आप बेसन को घी के साथ अच्छे से भून लें। ध्यान रखें बेसन को धीमी आंच पर ही भुने। इसके बाद आप पानी के छीटें दे जिससे बेसन अधिक सॉफ्ट होने के साथ ही कढ़ाई में पकड़े नहीं।

जब आपको बेसन से सोधी खुशबू आने लगे आप इसमें चीनी का बूरा डाल दे। साथ आप इसमें ड्राइफ्रूस्टस और इलायची पाउडर भी मिलाए। 

अब आप इसे एक बर्तन में निकाल ले। एक प्लेट ले जिसपे थोड़ा घी लगाए ताकि लड्डू चिपके नहीं। अब आप हल्के हाथों से लड्डू बांध ले। चाहे तो लड्डू के ऊपर ड्राई फ्रूट्स का चूरा चिपका दे यह खाने में बेहद स्वादिष्ट लगेगा अब आपका बेसन का लड्डू बन के तैयार है।

Write Your Comments

Subscribe To Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor