Cooking Recipes - Article

img
Cooking Recipes

अष्टमी पूजन पर इस विधि से बनाएं स्वादिष्ट सूजी का हलवा/ Suji Ka Halwa

 मां के नवरात्रे के पावन पर्व पर अष्टमी का विशेष महत्व होता हैं। इस दिन बहुत से लोग कन्या खिलाते है और मां को हलवा, पूड़ी का प्रसाद चढ़ाते हैं। 

सूजी का हलवा:

आज हम आपको सिखाएंगे देसी घी का बना शुद्ध स्वादिष्ट हलवा। जिसके लिए आपको मात्र 10 मिनट लगेंगे और सॉफ्ट हलवा बन के तैयार हो जाएगा।  

आवश्यक सामग्री

  • सूजी 
  • घी 
  • चीनी
  • छोटी इलायची
  • ड्रायफ्रूट्स 
  • केसर  

बनाने की विधि 

हलवा बनाने के लिए आपको एक साथ ही दो कार्य करने होंगे। सबसे पहले आप गैस के एक चूल्हे पर कढ़ाई चढ़ाएं जिस में आप थोड़ा घी डालकर ड्राई फ्रूट्स भुनना शुरू कर दे। वही दूसरी ओर आप दो कप पानी एक पैन में ले और उसमे एक छोटी इलाइची छील कर डाले , हल्की केसर डाले और हलवे के अनुपात में चीनी डाले।  

जब तक चीनी घुलेगी, आप ड्राई फ्रूट्स को फ्राई करके अलग प्लेट में निकाल ले। अब आप इसी कढ़ाई में थोड़ा और घी डालना है और सूजी को ब्राउन होने तक भुनना हैं। 

जब आपकी सूजी हल्की भूरी होने लगे आप इसमें पैन का पानी डाल दे। जिसमे आपने चीनी और इलायची को डाला हैं। अब आप हलवे को अच्छे से भुने अगर आवश्कता हो तो ही पानी बढ़ाए। 

अब आपका हलवा बन कर तैयार हैं। अब आप हलवे को एक प्लेट में निकाल ले और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डाल के सर्व करे। सभी उंगली चाटते रह जायेंगे ऐसा स्वादिष्ट हलवा खा कर।

Write Your Comments

Subscribe To Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor