Cooking Recipes - Article

img
Cooking Recipes

बिहारी स्टाइल में सीखे सत्तू पराठा और टमाटर की चटनी

बिहार की जब बात आती है तो आपके दिमाग में सबसे पहला ख्याल आता है बाटी चोखा का। यह बिहार का एथेंटिक फूड है। या यूं कहे की बिहारी की जान है ये बाटी चोखा। हालाकि अब यह फूड हर जगह आसानी से उपलब्ध है पर स्वाद में आज भी वो बात नहीं है जो बिहार में हैं। 

सत्तू का पराठा और टमाटर चटनी 

इसी से मिलता जुलता एक और पारंपरिक भोजन है सत्तू पराठा और टमाटर चटनी आज हमको आपको सिखाएंगे सत्तू पराठा और टमाटर चटनी की आसान और लजीज रेसिपी। 

सत्तू का पराठा बनाने की विधि: 

आवश्यक सामग्री 

  • सत्तू 
  • भरवा मिर्च
  • हरी मिर्च
  • प्याज 
  • लहसुन 
  • खटाई 
  • नमक 
  • नींबू 
  • भूना जीरा
  • अजवाइन
  • कस्तूरी मेथी 
  • मस्टर्ड ऑयल 
  • मक्खन 

बनाने की विधि  

सत्तू का पराठा बनाने के लिए जो सबसे आवश्यक है वह है सत्तू। इसके बिना इसका स्वाद अपूर्ण हैं। आप चाहे तो सत्तू खरीदा हुआ इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर आप सत्तू को घर पर भी बना सकते हैं। 

स्टेप 1 घर पर सत्तू कैसे बनाए 

(A) चने से बनाए सत्तू

अगर आपके भुने चने हो तो यह आप आसानी से बना सकती है। आप बिना छिलके वाले भुने चने ले इससे बारिक मिक्सर में पीस ले। अब आपका सत्तू तैयार हैं। 

(B) बेसन का करे इस्तेमाल  

अगर आपके पास किसी भी प्रकार का सत्तू नहीं हैं, न ही खरीदा न ही भूना चना। तो आप परेशान न हो। यहां आप बेसन को सत्तू की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।  

स्टेप 2 सत्तू से तैयार करे स्टफिंग 

अब आप सत्तू में बारिक कटी हरी मिर्च, लहसुन, कटी प्याज, भूना जीरा, अजवाइन, नमक , भरवा मिर्च, खटाई, कस्तूरी मेथी और थोड़ा सरसों का तेल डाले। अब आप अच्छे से मिला ले। अब आपकी चटपटी स्पाइसी स्टफिंग तैयार हो गई हैं। 

स्टेप 3 आटा गूंथ लें 

अब आपको हल्के हाथों से आटा गूंथ लेना है। आटा में आप हल्का नमक और दो से तीन चम्मच रिफाइंड या घी डाल ले। इससे पराठे बहुत ही करारे बनेंगे। अब आप आटा को दस में के लिए ढक कर रख दे। उसके बाद ही बनाए।

स्टेप 4 पराठा सेंकना 

दस मिनट हो जाने के बाद आप गैस पर तवा रखे और फ्लेम को मीडियम रखें। इसके बाद आपको स्टफिंग को आटे की बनी लोइयों में भर लेना है। और इन्हे बेलें। अब आपके पराठे सिकने के लिए तैयार है। अब आप घी की मदद से पराठा सेंक और इन्हे एंजॉय करते हुए खाए। 

टमाटर की चटनी बनाना 

यहां हम आपको टमाटर की मीठी चटनी बनाना सिखाउगी यह पराठा के तीखेपन के साथ बहुत स्वादिष्ट लगेंगी।

आवश्यक सामग्री 

  • टमाटर 
  • हरी मिर्च
  • सौंफ 
  • किशमिश
  • काजू 
  • गुड़  
  • कार्न फ्लोर 
  • घी/तेल

स्टेप 1 टमाटर भुनना 

अगर आपको एक दम देशी स्टाइल में चटनी खानी है तो इसे देसी स्टाइल में ही बनाए। अब आप लाल देशी टमाटर ले और इसे आग पर भून लें। अगर आपके पास मिट्टी का चूल्हा या ग्रिल चूल्हा है तो यह बेस्ट है यदि नहीं है तो गैस पर धीमी आंच पर भून लें। 

स्टेप 2 चटनी पकाना

अब आप टमाटर को एक हरी मिर्च के साथ पीस ले। अब एक कढ़ाई ले और इसमें थोड़ा घी या तेल ले। हमने यहां पर घी लिया है जब घी गर्म हो जाए इसमें सौंफ का तड़का दे। इसके साथ ही पीसी हुई टमाटर और गुड़ डाले। इसके बाद थोड़ी मात्रा में पानी डाल कर इसे अच्छे चलाएं। 

जब चटनी हल्की गाढ़ी होने लगे इसमें थोड़ा कॉर्न फ्लोर डाले यह चटनी के टेक्चर को अच्छा बनाता हैं। अब आप इसमें काजू और किशमिश डालें और मिला के गैस बंद कर दे आपकी स्वादिष्ट चटनी बन के तैयार हैं। 

अब आप आनंद के साथ पराठा और चटनी का लुफ्त उठाए। साथ में सलाद, अचार, भूनी हरी मिर्च रखें। यह खाने के जायके को बहुत बढ़ा देती हैं।

Frequently Asked Questions (FAQ)

Write Your Comments

Subscribe To Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor