Health And Fitness - Article

img
Health And Fitness

डार्क सर्कल से जुड़े कारण और इसे कम करने के घरेलू उपाय

जब बात महिलाओं की सुंदरता से जुड़ी हो तो वो अपने चेहरे को लेकर बेहद संवेदनशील होती हैं। हालाकि कुछ समान समस्याएं पुरूषों में भी देखने को मिलती है लेकिन वह इसके प्रति इतने सजग नही होते हैं। 

महिलाओं की ब्यूटी को लेकर होने वाली समस्याओं में एक प्रमुख समस्या है,  डार्क सर्कल। आखों के नीचे होने वाले काले घेरे भला किसे पसंद है इसलिए आज हमको आपको बताएंगे कुछ ऐसे उपाय जिससे आपको डार्क सर्कल्स की समस्या से जल्द ही निजात मिल जायेगी। इसके साथ ही ये हम जानेंगे यह सर्कल होते क्या है ? और क्यों आते है ये काले घेरे।

डार्क सर्कल क्या होते हैं: 

ऐसा माना जाता है की एशिया में रहने वाले 90% लोगों की आखों के नीचे को स्किन बेहद पतली और सेंसटिव होती हैं। जिसकी वजह से नसें भी उभरती है। कई बार यहां कालापन भी हो जाता हैं। जिसके कुछ कारण हमारे शरीर से जुड़े है।  

डार्क सर्कल होने के मुख्य कारण: 

डार्क सर्कल होने के कई कारण है आहार, पोषण, जीवनचर्या या मेकअप से जुड़े हुए जो निम्न हैं 

 अनिद्रा  

यदि आप की नीद पूरी नहीं होती हैं। या आप ज्यादा समय जगने के शौकीन है तो यह समस्या जरूर आएगी। स्वस्थ व्यक्ति को कम से कम 8 से 9 घंटे की नीद अवश्य लेनी चाहिए।

तनाव  

आज कल के व्यस्त जीवन में इंसान की पास बहुत तनाव होता है। मानसिक तनाव वयक्ति को अंदर ही अंदर खोखला बनाता जाता हैं। जिससे आपके शरीर में कई नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते है जिसमे से एक है आखों की नीचे काले घेरे। 

पोषण का अभाव  

शरीर का ख्याल रखना तो आपके ही हाथ में है। इसे आप जितना संभाल के रखेगे यह उतना अधिक साथ देगा। इसलिए शरीर की तुलना मशीन से की गई है। मशीन की जितनी केयर उतना अच्छा काम। इसलिए आप अच्छे से अच्छा भोजन करे। शुद्ध भोजन के साथ ही फल , हरी सब्जियां, दालें आदि का भी सेवन करे। 

बढ़ती उम्र 

व्यक्ति की उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई बदलाव आते है। स्किन ढीली पड़ने लगती है। खाया हुआ भी उतना शरीर में नही लगता जिससे यह डार्क सर्कल की समस्या आम हो जाती हैं। 

संतान जन्म के बाद 

यह कारण सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा पर यह सत्य हैं। निजी जिंदगी में कई ऐसे पल होते है जब आपका दायित्व आपके परिवार के लिए अधिक बढ़ जाता हैं। ऐसा ही एक पल है आपके बच्चे का जन्म ऐसे में मां शारीरिक, मानसिक, स्थिति से जूझने के साथ ही , फीडिंग करवाती है, रात रात भर जाके बच्चे की केयर करती है जिससे उनकी आखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं। 

कंप्यूटर, मोबाइल का अधिक इस्तेमाल 

आज की जेनरेशन को यह बात समझानी बहुत जरूरी है की उन्हें इन डिवाइसेज का इस्तेमाल कम करना है और जरूरत पर ही करना है। आज के समय में व्यक्ति का जीवन पूरी तरह से इन डिवाइस पर डिपेंड है जिससे आखों से जुड़ी समस्या होना आम बात हैं। 

मेकअप प्रोडक्ट 

कई बार आप सुंदर बनने की चाहत में उल्टा कर बैठती हैं। इसलिए जब बात चेहरे के मेकअप की हो आप पूरी सावधानी बरतें। चेहरे पर हमेशा अच्छे कंपनी के प्रोडक्ट्स लगाए जो आपको सूट करे। 

विटामिन की कमी 

चेहरे से जुड़ी समस्याओं को सही करने के लिए विटामिन सी और विटामिन बी की बहुत आवश्यकता होती हैं। इनकी कमी के कारण भी चेहरे पर कालापन , दाग धब्बों को देखा गया हैं। 

रूखी त्वचा 

आपकी स्किन कैसी है यह भी जानना आपके लिए बेहद जरूरी हैं। ऐसे में बहुत अधिक ड्राइ स्किन भी काले घेरे होने का एक प्रमुख कारण होती हैं। इसलिए आप अच्छे मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें। 

आसू बहना 

यदि आप किसी कारण वश अधिक रोई है तो भी यह समस्या हो जाती हैं। क्युकी रोने से आखों के आस पास की नसों में खिंचाव होता है जिससे कारण आखों के नीचे काले घेरे आ जाते हैं।

डार्क सर्कल ठीक करने के घरेलू उपाय: 

फलों का उपयोग  

आपको अपने भोजन में ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों का इस्तेमाल करना चाहिए। खास कर टमाटर, खीरा , ककड़ी, तरबूज और बेरीज। खीरे को आप अपने आखों पर रख भी सकते हैं। और टमाटर का रस , नींबू का रस आप काले घेरे पर लगा सकती हैं। 

बादाम का तेल  

आप अपने काले घेरे पर बादाम का तेल लगाए इससे बहुत जल्दी डार्क सर्कल पर फर्क नजर आएगा। आप को ये रात में सोने से पहले लगाना हैं और सुबह धो ले।

मुल्तानी मिट्टी  

चेहरे के कालेपन को दूर करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का लेप लगा सकतीं। इसका उपयोग आप हफ्ते में दो से तीन ही करे। अगर आप की स्क्रीन ड्राई है तो इसका उपयोग न करे। यह ऑयली स्किन के लिए अच्छा विकल्प हैं।

कच्चा दूध   

जिनकी स्किन ड्राई है वह इसका इस्तेमाल अवश्य करे। कच्चा दूध न केवल आपके चेहरे की गंदगी को बाहर निकालता है बल्कि आपकी स्किन की केयर भी करता हैं। 

ग्रीन टी बैग  

ग्रीन टी बैग से आखों की सिकाई करने पर आपकी आखों के नीचे के काले घेरे कम होने लग जाते हैं।  

आइस क्यूब 

आइस क्यूब एक बहुत ही अच्छा विकल्प हैं चेहरे की डेड स्किन को निकालने का या काले घेरे को कम करने का। आप आइस क्यूब से डेली स्किन की मसाज करे आपको बहुत लाभ मिलेगा। 

विटामिन ई

आप विटामिन ई की कैप्सूल को चेहरे पर लगाए, और इसे एक दो घंटे बाद धूल दे। आपको इसका फर्क तुरंत ही नजर आएगा।  

कच्चे आलू का रस 

आप आलू को कद्दू कस कर ले और इसे अपनी आखों के आस पास के एरिया में लगाए आपके डार्क सर्कल जल्दी ही चले जायेगे। 

अच्छी नीद 

आपको 8 घंटे की नीद लेनी बहुत जरूरी हैं। इससे आपकी स्किन हेल्थी और फ्रेश रहेगी। कही न कही नीद पूरी न होना भी डार्क सर्कल का प्रमुख कारण हैं। 

फेस योगा  

आपको सुन कर आश्चर्य होगा पर फेस योगा चेहरे की झाइयां, रिंकल्स, सिकुड़ी स्किन या डार्क सर्कल को दूर करने का बहुत ही अच्छा विकल्प हैं।

Write Your Comments

Subscribe To Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor