Cooking Recipes - Article

img
Cooking Recipes

एग लेस ब्राउनी रेसिपी Brownie Recipe

शादी हो , पार्टी हो या कोई सेलिब्रेशन मीठा तो बनता हैं। इसके बिना तो खुशी की मिठास भी फीकी है। आज हमारे पास मिठाई को छोड़कर भी मीठे में बहुत से ऑप्शन हैं। खास कर हमारी युवा पीढ़ी इन जंक फ़ूड की बेहद शौकीन है। 

आज के कल्चर में ये खाना स्टेट्स सिंबल बन गया हैं, पर आज भी बहुत सी ऐसी माएं है जो इन जंक फ़ूड को भी कोशिश करती है हेल्थी वे में बनाएं। यह तभी संभव हो सकता है जब आप इसे घर पर बनाएं। 

इसी बात को ध्यान में रखते हुए आपके लिए लेके आए है एगलेस ब्राउनी रेसिपी जिसे आप मिनटों में घर में बना सकती हैं, साथ ही इसके लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। 

ब्राउनी रेसिपी : 

ब्राउनी एक सॉफ्ट स्मॉल साइज केक की तरह ही होता हैं। जो खाने में बेहद स्वादिष्ट और मुंह में रखते ही घुल जाता है। इसकी सॉफ्टनेस पर ही सब टीका होता है। 

सामग्री  

  • डार्क चॉकलेट
  • मैदा 
  • आटा 
  • चीनी 
  • चॉकलेट एसेंस
  • चोको चिप्स
  • दूध 
  • बेकिंग सोडा
  • काजू
  • चॉकलेट सीरम 

बनाने की विधि 

हमने ब्राउनी बनाने के लिए यहां पर अमूल की डार्क चॉकलेट ली है। आप चाहे तो कोई भी डार्क चॉकलेट ली सकती है। अब आप सबसे पहले बेस तैयार करे।

स्टेप 1 

बेस तैयार करने के लिए सबसे पहले आप किसी पैन में डार्क चॉकलेट को अच्छे से मेल्ट कर लें। अब एक बाउल ले इसमें तीन 5 टी स्पून मैदा ले और और दो टी स्पून गेंहू का आटा ले। अब इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं।

स्टेप 2 

स्टेप 2 में आपको मेल्ट की हुई डार्क चॉकलेट को बाउल में डालना है साथ ही चोको चिप्स, काजू के टुकड़े, चॉकलेट एसेंस भी डालना हैं। यह आप वनिला एसेंस भी यूज कर सकते हैं। अब आप मिक्सचर को फेटने के लिए थोड़ा दूध और चॉकलेट सिरप डालेंगे।  

स्टेप 4 

हम यहां पर बिना एग का ब्राउनी बना रहे है तो मिक्सचर में एग का प्रयोग नही किया गया हैं। आप चाहे तो एग का इस्तेमाल मिक्सचर में कर सकती है। अब आप इसमें लास्ट में शुगर डाले और अच्छे से फेंटे कम से कम दस मिनट लगातार फेंटे। आप जितना अधिक फेंटे यह उतना स्पंजी बनेगा। 

स्टेप 5 

अब आपको इसे पकाना हैं। हम आपको ब्राउनी को कूकर में बनाना सिखाएंगे। आपको एक कूकर लेना है और इसमें कम से कम दो कप पानी डालना है अब आप कुकर को गर्म होने के लिए गैस पर चढ़ा दे। आप कुकर के अंदर एक स्टैंड रख दे ताकि केक का बर्तन कूकर की पेंदी से न टच हो।

स्टेप 6 

जब तक कूकर में पानी गर्म हो रहा है। तब तक आपको बेक करने की प्रक्रिया को आरंभ करना है इसके लिए आप मिक्सचर में थोड़ा बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिलाएं। अब आपको एक साफ बर्तन लेना है या किसी भी स्पेशल शेप का बाउल स्टील का जिसमें आपको मिक्सचर डाल के कूकर में रखना हैं। 

स्टेप 7

मैने यहां पर गोल स्टील के बाउल का प्रयोग किया था। अब आप मिक्सचर को कूकर में रखे हुए स्टैंड पर रख ले और कूकर को किसी प्लेट या भारी थाली से ढक दे ताकि यह भाप से उठे न। 

स्टेप 8

आपको इस बात का ध्यान रखना है की कूकर का ढक्कन नहीं लगाना है और यदि लगाती है तो ऊपर से सिटी हटा दे। अब कम से कम 20 मिनट तक पकने दें। जब 20/मिनट हो जाए गैस बंद कर दे। 

स्टेप 9 

अब आपको 5 मिनट बाद सावधानी से पके हुए ब्राउनी को कूकर से बाहर निकलना है। ध्यान रखें हाथ में ग्लव्स पहने रखे वरना भाप से आपका हाथ जल भी सकता हैं। अब आपको टूथ पिक की मदद से ब्राउनी को चेक करना है की यह पकी है की नही। यदि आपकी टूथपिक आराम से अंदर से बाहर आ गई और उसपे गीली चॉकलेट नहीं लगी है तो यानी यह पक गई हैं, यदि ऐसा न हो तो मिक्सचर को दस मिनट के लिए और पका ले। 

स्टेप 10 

यह हमारा अंतिम स्टेप है। अब आप इसमें चोको सिरप डाल ले या आप जैसी गार्निशिंग करना चाहे फिर इसे गर्म ही सर्व करें। इससे आपको बेहतर स्वाद मिलेगा। बाद में आप इसे स्टोर करके फ्रीज में ठंडी भी खा सकते हैं।

Write Your Comments

Subscribe To Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor