Health And Fitness - Article

img
Health And Fitness

Value Of Moles In Body Parts अगर आपके शरीर के इस हिस्से पर है तिल तो आप भी होंगे धनवान

हमने अपने शरीर पर अक्सर तिल देखा होगा। जिसका सीधा संबंध हमारे ग्रह और किस्मत से होता हैं। बहुत से व्यक्ति इसे अंधविश्वास मानते है वही कुछ व्यक्ति पूरे यकीन के साथ इन बातों पर गौर करते हैं। 

तिल क्या होते है? 

शरीर पर कई बार कोशिकाएं फैल नही पाती है और एक जगह इकट्ठा हो जाती जिससे वह तिल का आकार ले लेती है या सामान्य भाषा में कहे तो आपने शरीर पर काले या लाल छोटे डॉट से देखे ही होंगे उन्हे ही तिल या मोल्स कहते हैं। कुछ तिल हमें जन्म से मिलते है कुछ शरीर के विकास के साथ आते हैं। 

तिल बनने का एक प्रमुख कारण हार्मोंस का असंतुलन भी होता हैं। जिसके बड़ने घटने से हिसाब से ही इनके रंग में परिवर्तन होता पाया जाता हैं।

तिल का महत्व : 

हमारे तिल यूंही शरीर पर नहीं होते है इसके पीछे कई रहस्य होते हैं, कुछ स्वास्थ्य से जुड़े तो कुछ भाग्य से जुड़े। कभी ये तिल आपको धन लाभ दिलाएंगे तो कभी जीवन में तरक्की। 

शरीर के इन अंगों पर तिल होने से आप होंगे धनवान : 

नाभि के पास तिल 

पीठ पर तिल 

आखों के पास तिल

पेट पर तिल 

भौहों के पास तिल 

ठोड़ी के पास तिल 

नाभि के पास तिल: 

स्त्री पुरुष किसी के नाभि के पास या नाभि में तिल होने पर धन के अवसर खुलते हैं। व्यक्ति अपने जीवन में तरक्की करता है। नाभि कोश को धन के कोष से जोड़ा गया है गहरी नाभि भी धन की निशानी हैं। 

पीठ पर तिल का निशान : 

तिल का पीठ पर होना आपकी जीत का प्रतीक है या यू कहे यह आपको , आपके हर कार्य क्षेत्र में धन लाभ और तरक्की दिलाता हैं।

आखों पर तिल : 

आखों पर तिल को कही प्रेम से जोड़ा गया है तो कही कामुक इच्छाओं से लेकिन आखों पर तिल इनके साथ ही धन लाभ लाता हैं और आपको जीवन में नई ऊंचाइयों पर ले जाता हैं। 

भौंहों पर तिल : 

भौहों के मध्य में या बालों के बीच में तिल होना हर तरीके से धन योग का कारण बनता हैं। जिनकी भौहें मिली होती है या या घनी होती है दोनो ही परिस्थितियों में धन का मिलता हैं।  

ठोंडी पर तिल : 

ठोड़ी पर तिल होने से आपका व्यक्तित्व बेहद आकषर्क और तेजवान होता। ऐसे व्यक्तियों को अपने कार्य क्षेत्र में सफलता मिलती हैं और धन को लेकर कभी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता हैं। 

आवश्यक बात: 

आप जीवन में तिल के महत्व को जाने और उनसे जुड़ी बातों को समझे लेकिन सिर्फ भाग्य या किस्मत के भरोसे न रहे । जीवन में पुरुषार्थ बेहद आवश्यक है तभी आप जीवन में सही मायनो में सफल हो पायेंगे।

Write Your Comments

Subscribe To Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor