Sports - Article

img
Sports

Biography Of Suresh Raina : सुरेश रैना का जीवन परिचय

क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान वाले महान बल्लेबाज सुरेश रैना तीनो फॉर्मेट के क्रिकेट खेलते हैं। यह पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने तीनों ही फॉर्मेट में सबसे पहले शतक लगाया हैं। 

स्वभाव से बेहद मजाकिया , मिलनसार, जॉली नेचर के सुरेश रैना ने 8 सितंबर 2022 को क्रिकेट को अलविदा कह दिया। अब रैना तीनों ही फॉर्मेट में नहीं खेलेगे। मार्च 2022 में हुए आईपीएल में सुरेश रैना अनसोल्ड रहे। इससे पहले उन्होंने csk की और से आईपीएल में क्रिकेट खेली है। 

सुरेश रैना का जीवन परिचय: 

नाम 

सुरेश रैना 

जन्म 

27 नवंबर 1986 

जन्मस्थान  

यूपी, गाजियाबाद स्थित मुरादनगर 

पेशा 

क्रिकेट

पिता का नाम 

त्रिलोकचंद्र रैना 

माता का नाम 

परवेश रैना 

पत्नी का नाम  

प्रियंका चौधरी

बेटी का नाम 

ग्रेसिया रैना  

भाई का नाम 

दिनेश रैना 

नरेश रैना

मुकेश रैना  

बहन का नाम 

रेणु रैना 

विवाह  

3 अप्रैल 2015 

बेटी का जन्म 

14 मई 2016, नीदरलैंड में 

बेटा का नाम 

रियो रैना 

सुरेश रैना का परिवार : 

सुरेश रैना का पारिवारिक माहौल बेहद खुशनुमा है। परिवार के सभी सदस्यों में आपस में बहुत प्यार हैं। गाजियाबाद में जन्मे सुरेश रैना के अंदर भी यूपी से प्यार हैं। दिल्ली से लगे हुए दिल्ली एनसीआर में रहने वाले रैना फूड और कुकिंग के शौकीन हैं। 

रैना के पिता त्रिलोक चंद सेवा से निवृत सेना के अधिकारी थे। इनके पिता कश्मीर के रेनवारी से हैं। अब इनके पिता इस भू लोक से विदा हो चुके हैं। पर आज भी रैना की बातों में यादों मे वह जीवित हैं। रैना की मां हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला की हैं।  

सुरेश रैना के भाई दिनेश रैना एक शिक्षक हैं। सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका  चौधरी एक बैंकर हैं।

सुरेश रैना का क्रिकेट करियर :  

सुरेश रैना की बचपन से रुचि क्रिकेट में थी। वर्ष 2000 में मात्र 14 वर्ष की उम्र में सुरेश रैना के अपनी क्रिकेट करियर की शुरूआत की। इसके बाद यह गुरु गोविंद सिंह कॉलेज में भाग लेने यह लखनऊ चले गए। सुरेश रैना अंडर 16 की टीम के कप्तान बने। 

2002 में अंडर 19 की टीम में अर्धशतक मारने के बाद रैना श्री लंका टूर के लिए नामित किए गए। 2004 में अच्छे प्रदर्शन के कारण इन्हे गावस्कर छात्रवृत्ति मिली। और साथ ही में एडीलेड में आस्ट्रेलिया क्रिकेट अकादमी की ओर से प्रशिक्षण पाने का मौका मिला। 

वन डे में प्रदार्पण 

30 जुलाई 2005 श्री लंका के खिलाफ 

टेस्ट में प्रदार्पण 

26 जुलाई 2010 इंग्लैंड के खिलाफ 

टी ट्वेंटी में प्रदार्पण 

1 दिसंबर 2006 साउथ अफ्रीका के खिलाफ

आई पी एल में प्रदार्पण  

2008 में चेन्नई सुपर किंग्स में 4.5 करोड़ में बिके।

जर्सी नंबर  

सुरेश रैना की उपलब्धियां :

सुरेश रैना ने अपने करियर टेस्ट मैच में शतक लगाया। विश्व कप 2011 में रैना का प्रदर्शन शानदार रहा। चेन्नई सुपर किंग्स में सबसे अधिक रन बनाने वाले सफल बल्लेबाज सुरेश रैना बने।  

इसका 4540 रन बना के सीएसके में सबसे आगे है। तीनों ही फॉर्मेट में रन बनाने वाले रैना की जितनी तारीफ की जाए कम हैं। 

चेन्नई के बैन के समय रैना ने गुजरात लायंस की कप्तानी की थी।

आइडियल हसबैंड : 

सुरेश रैना और प्रियंका की बीच की केमेस्ट्री बहुत ही अच्छी है। अक्सर ही दोनो इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टिव रहते हैं। दोनो के बीच के फनी और लविंग मोमेंट्स फैंस को बहुत पसंद आते हैं। 

2018 में अपनी पत्नी के रेडियो शो प्रियंका रैना शो में गर्ल के सपोर्ट में एक सॉन्ग भी गया था। 

सुरेश रैना के शौक : 

सुरेश रैना को सिंगिंग और कुकिंग का बहुत शौक हैं। 2015 में सुरेश रैना ने एक फिल्म मेरूथिया गैंगस्टर में एक सॉन्ग अपनी आवाज में दिया।  

इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुरेश रैना ने कई बार कुकिंग करते हुए वीडीयो शेयर करें हैं। खाने में रैना की खास रुचि हैं। नए पकवानों को ट्राई करना इनको बहुत भाता हैं। 

स्पोर्टपर्सन होने के नाते रैना को अक्सर उनके बच्चे के गेम्स खेलते हुए भी देखा जाता हैं। सुरेश रैना की गोल्फ खेलने में बहुत रुचि हैं, हाल ही में इसका वीडीओ इंस्टाग्राम अकाउंट पर रैना ने शेयर किया। 

यारों के यार : 

एमएस धोनी और रैना की दोस्ती के किस्से काफ़ी लोकप्रिय है। दोनो साथ ही में csk की ओर से भी खेलते हैं। 15 अगस्त को  एमएस धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने पर तुरंत ही रैना ने भी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ने की घोषणा कर सबको चौका दिया। 

सुरेश रैना का मानना है की यदि कभी उनकी बायोपिक बनती है तो वह चाहेगे उसमें कोई साउथ स्टार उनका रोल प्ले करे नाम पूछे जाने पर रैना ने साउथ स्टार सूर्या का नाम लिया था। 

डॉक्टरेट उपाधि : 

चेन्नई के वेल्स इंटीट्यूड से सुरेश रैना को डॉक्टरेट की उपाधि मिली हैं।

Write Your Comments

Subscribe To Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor