Cooking Recipes - Article

img
Cooking Recipes

Vermicelli Noodles वर्मीसेली नूडल्स रेसिपी

आप अगर स्नैक्स के शौक़ीन है तो यह बहुत ही अच्छा ऑप्शन हैं। स्वाद में ज़ायकेदार है इसे आप शाम की चाय के साथ या सुबह के ब्रेकफास्ट में ले सकते हैं। 

वर्मीसेली नूडल्स (vermicelli Noodles)

इसे अन्य नाम जैसे वेजिटेबल पुलाओ ,वर्मीसेली उपमा भी कहते हैं। कम से कम ऑयल में बनने वाली इस डिश में आप अपने पसंद की सभी सब्जियों को शामिल कर सकती हैं। 

सामग्री( Ingredients) 

  • वर्मीसेली
  •  हरी मटर 
  • टमाटर 
  • गाजर
  • पनीर 
  • मूंगफली 
  • बारिक कटी प्याज 
  • लहसुन की 4 कली 
  • राई
  • लाल मिर्च
  • हरी मिर्च
  • करी पत्ता
  • धनिया पत्ता 
  • हल्दी पाउडर
  • नमक 
  • गर्म मसाला 
  • नींबू
  • ऑयल 

बनाने की विधि (Method of Vermicelli Noodles) 

वर्मीसेली नूडल्स बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में थोड़ा पानी ले। अब आप इस पानी को गर्म करे और इसमें कुछ बूंदे ऑयल की डालें लगभग २ से ४ बूंद इसके बाद आप नूडल्स को 5 मिनट के लिए इस पानी में डालें। इसके बाद आप इसे किसी चन्नी की मदद से छान कर किनारे रख लें।

अब आप एक कढ़ाई ले इसे गैस पर चढ़ाए। अब आप फ्राई करने के लिए ऑयल  डाले। जब आपको लगे तेल अच्छे से गर्म हो गया हैं आप इसमें हरी मटर, टमाटर कटी हुई, गाजर लहसुन की कली, मुंगफली बारिक कटी प्याज, करी पत्ता, राई आदि डाले और अच्छे से भुने।

इसके बाद आप कटे हुए पनीर को डाले साथ आप हल्दी , नमक , मसाला, अमचूर पाउडर आदि को डालकर अच्छे से भुने। अब आप इसमें अलग रखे हुए नूडल्स को मिलाए और स्वाद से खाए। आप चाहे तो इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए धनिया पत्ती, सॉस और नींबू का रस आदि का प्रयोग कर सकती हैं।

Write Your Comments

Subscribe To Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor