Religion - Article

img
Religion

Plants According To Vastu Shastra : वास्तु शास्त्र - किस दिशा में लगाए कौन सा पौधा

आजकल के समय में जहा विज्ञान ने बहुत तरक्की की है , लोगों का अंधविश्वास पर से भरोसा उठा हैं वही कुछ विशेष वर्ग के लोगो में गृह वास्तु और उससे जुड़े पहलुओं को लेकर विश्वास की भावना हैं। 

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra)

वास्तु शास्त्र के अनुसार दस दिशाएं मानी गई हैं, जिनमे से 8 दिशाओं को धरातल पर स्पष्ट अंकित किया जा सकता हैं। ऐसे में घरों में रखें जाने वाले पौधे या घर में लगाए जाने वाले पेड़ पौधें को लगाने की दिशा का सही ज्ञान होना बहुत जरुरी हैं। 

अपने आस पास हरियाली किसे नहीं भाती हैं, ऐसे में घर घर में आज कल पेड़ पौधे लगाने का चलन हैं।कुछ स्थानों पर तो गमलों को कमरे में भी रखा जाता हैं। जहा यह हरियाली का एहसास कराते हैं, वही आपके घर के वास्तु को भी सही करते हैं। 

दिशाओं का महत्व 

हिंदू धर्म में वास्तु का विशेष महत्व है। हमारे धर्म के पूजा पाठ, धर्म कर्म या अंतिम संस्कार तक के समय की दिशा तय हैं। ऐसा नहीं है की शुभ दिशाओं के अलावा बाकी दिशा गलत हैं बल्कि इसका सीधा संबंध सूर्य से है। ऐसा माना जाता है की सूर्य की पॉजिटिव रेज से उस दिशा ओर कोई भी कार्य करने से शरीर में पॉजिटिविटी आती हैं। 

पवित्र और पूजनीय पेड़ पौधें 

  • बांस का पौधा
  • बेल पत्र का पेड़
  • नीम का पेड़ 
  • मनी प्लांट 
  • केले का पौधा
  • लैवेंडर प्लांट
  • पीस लिली
  • स्नैक प्लांट 
  •  तुलसी पौधा
  • शम्मी ऋषि पौधा 

बांस का पौधा 

बांस का पौधा लगाने की सही दिशा घर का पूर्व कोना या दक्षिण पूर्व कोना होता हैं। बांस का पौधा घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती हैं। आपको शुभ समाचार भी मिलते हैं। 

बेल पत्र का पेड़ 

बेल पत्र के पेड़ को घर में लगाने से वंश की वृद्धि होती हैं। बेल पत्र के पेड़ को लगाने की सही दिशा उत्तर पश्चिम दिशा हैं। इसको आप घर के बीचों बीच प्रांगण में भी लगा सकते है। जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती हैं। इसके प्रभाव से घर के सभी सदस्य स्वस्थ रहते है। 

नीम का पेड़

नीम का पेड़ हर रूप से हमारे लिए उपयोगी होता हैं। इसकी पत्तियों का जड़ी बूटियों के रूप में इस्तेमाल किया जाता हैं, नीम की दातुन, नीम की निबौरी या इसकी छाल सभी गुणकारी हैं। नीम के पेड़ को घर में सही लगाने की दिशा घर का दक्षिण भाग या वायव्य कोण होता हैं इस ओर लगाने से घर में देवी मां की कृपा होती है , साथ ही पितृ दोष भी खत्म होता हैं। 

मनी प्लांट 

मनी प्लांट के पौधे का कनेक्शन धन लाभ से होता हैं। मनी प्लांट को हमेशा आग्नेय दिशा की ओर लगाएं। यानी की दक्षिण पूर्व कोने पर लगाएं। इस दिशा के देवता भगवान गणेश है जिनकी कृपा से धन लाभ होता हैं। 

तुलसी पौधा

तुलसी के पौधे वास्तु के अनुसार बहुत ही शुभ माना गया हैं। घर में तुलसी के होने से किसी भी प्रकार की रोग व्याधि नही आती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी माता के सूखने पर मुसीबतें आती हैं, तुलसी माता को घर में लगाने की सही दिशा ईशान कोण होता है या पूर्व उत्तर का कोण होता हैं। 

केले का पौधा

केले के पौधे का महत्व गुरुवार को बहुत होता हैं। गुरुवार को केले के पेड़ में जल देने से भगवान नारायण की कृपा होती हैं और लक्ष्मी मां की कृपा मिलती हैं। केले के पौधों को घर में रखने की सही दिशा ईशान कोण हैं। 

स्नैक प्लांट

स्नैक प्लांट लगाने से घर में ऑक्सीजन का लेवल सही रहता हैं। स्नैक प्लांट लगाने की सही दिशा दक्षिण पूर्व कोना हैं या दक्षिण पूर्व दिशा मानी गई हैं। लिविंग रूम ऐसी जगह स्नैक प्लांट रखे जहा आने वाले हर व्यक्ति की नजर पड़े।

शम्मी ऋषि पौधा

शम्मी ऋषि के पौधे को घर में लगाने भगवान शिव की कृपा होती हैं। इसे आप अपने घर के बाहर ऐसी दिशा में लगाए जहा से अंदर आते हुए या बाहर जाते हुए आपकी नज़र पड़े। और अगर आप इसे घर में लगाते है तो दक्षिण दिशा की ओर लगाएं। 

आप अपने घर में अन्य पेड़ पौधों को भी उनकी दिशा के अनुसार लगा सकते हैं, इससे आपके घर में सुख ,शांति और बरक्कत आती हैं। पेड़ पौधे पर्यावरण के लिए तो अच्छे होते ही है साथ ही आपके घर के वास्तु को सुधारते है।

Write Your Comments

Subscribe To Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor