Food - Article

img
Food

Aloe Vera Benefits : एलोवेरा के जादुई फायदे

एलोवेरा (Aloe vera)

आज हम एक असरदार जादुई पौधे के बारे में जानेंगे। एलोवेरा न केवल एक पौधा है बल्कि एक औषधि के समान हैं। एलोवेरा एक कटीला पौधा होता हैं। इनकी उत्पत्ति मुख्यत उत्तरी अफ्रीका से मानी गईं हैं। उत्तरी अफ्रीका में इनकी कई प्रजातियां पाई जाती हैं। इनकी हर प्रजाति आसानी से नही मिलती कुछ ही प्रजाति भारत में पाई जाती हैं। 

इनके नाम (Aloe vera Leaf Names)

एलोवेरा के अन्य भी कई नाम है जैसे घृतकुमारी, अलोवेरा, ग्वारपाठा और क्वारगंदल। आसान रूप में इन्हे एलोवेरा नाम से ही पुकारा जाता हैं। 

एलोवेरा के प्रकार (Types of Aloe Vera)

मुख्यत एलोवेरा के 300 प्रकार पाए गए है जिनमें से 284 प्रकार के एलोवेरा में 0 से 15 प्रतिशत ही औषधीय गुण होते हैं। सभी प्रकारों के बारे में बताना तो मुश्किल होगा पर कुछ प्रमुख प्रकारों में बारे में जानने की कोशिश करते हैं 

  • केप ऐलोवेरा
  • स्पिरल एलोवेरा 
  • टाइगर टूथ एलोवेरा 
  • सॉप एलोवेरा 
  • शॉर्ट लीव्स एलोवेरा 
  • रौही एलोवेरा 
  • अल्बीफ्लोरा एलोवेरा 
  • स्नेक एलोवेरा 
  • बल्ली ऐलोवेरा 
  • पेरियो ऐलोवेरा 
  • कैंपरी एलोवेरा 
  • कॉमोसा ऐलोवेरा  

एलोवेरा कैसे उगाए (Aloe vera Kaise Ugaye)

एलोवेरा के पौधे को तैयार करना अति साधारण हैं। आप पहले कोसी डिस्पोजल ग्लास में थोड़ी मिट्टी ले लें। अब एलोवेरा की तीन से चार पत्तियों को अच्छे से धूल कर ले ले। अब इन पत्तियों को ग्लास में लगा दे इसके पश्चात आप ग्लास में नीचे की ओर तीन से चार छेद कर दे जिससे हवा पानी अच्छे से लगे। आप पौधें को मिट्टी में भी लगा सकते हैं मिट्टी में एलोवेरा और तेज़ी से बढ़ता है। ध्यान रखे इन्हे धूप में ज्यादा न रखे वरना इनकी पत्तियां पीली हो जायेगी और पौधा सूखने लगेगा। 

ऐलोवेरा के फ़ायदे (Aloe vera ke  Fayade )

एलोवेरा एक जादुई पौधा है इसके अनेक फायदे हैं जो आपको चौका देगे। एलोवेरा हर रूप में आपके लिए उपयोगी हैं। 

  • 1 एलोवेरा से बने जूस को पीने से पेट से संबंधित सभी बीमारियां दूर होती हैं। 
  • 2 एलोवेरा के प्रयोग से सुगर के लेवल को भी कम किया जाता हैं। 
  • 3 एलोवेरा एक बहुत अच्छा एंटीबायोटिक होता है इसके यूज से कई स्किन बीमारियां भी होती हैं। 
  • 4 एलोवेरा के नियमित प्रयोग से शरीर की रोग प्रति रोधक क्षमता भी बढ़ती हैं।
  • 5 एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने से झाई से भी छुटकारा मिलता हैं। 
  • 6 एलोवेरा को नियमित रूप से आखों के नीचे लगाने से डार्क सर्कल से भी छुटकारा मिलता हैं। 
  • 7 एलोवेरा को सर में लगाने से डैंड्रफ जाता हैं। 
  • 8 ऐलोवेरा के पल्प को निकाल के पैरो के तलवे में लगाने से पैरो को जलन और दर्द कम होता हैं। 
  • 9 एलोवेरा का इस्तेमाल आप अपने बालों की सिल्की बनाने के लिए भी कर सकते हैं। 
  • 10 एलोवेरा के इस्तेमाल से चेहरे की फोड़े फुंसिया भी कम होती हैं। 
  • 11 एलोवेरा का इस्तेमाल कटने जलने पर भी किया जाता हैं, जलने कटने वाले स्थान पर इसके प्रयोग से दर्द और छालें की समस्या दूर होती हैं। 
  • 12 एलोवेरा को नियमित पीने से मोटापा दूर होता हैं। 
  • 13 एलोवेरा जूस से आप गर्भाशय से बीमारियों से भी मुक्ति पाई जा सकती हैं। 
  • 14 एलोवेरा से मासिक धर्म की भी कई समस्या दूर होती हैं। 

ऐलोवेरा के नुकसान (Aloe Vera ke Nuksan)

एलोवेरा जहा फायदेमद है वही इसके ज्यादा उपयोग से आप बीमार भी पड़ सकते है या अन्य समस्या भी हो सकती हैं 

  • एलोवेरा के प्रयोग से पेट की समस्या हो जाती ।
  • गैस की दिक्कत बड़ जाती हैं। 
  • स्किन में एलर्जी हो जाती हैं। 
  • आतों में सिकुड़न हो जाती है।
  • डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती हैं। 
  • प्रेगनेंसी में इसको पीने से नुकसान होता हैं। 
  • डायरिया की समस्या होती हैं। 
  • किडनी की समस्या भी हो जाती हैं। 
  • ब्लड शुगर की भी समस्या देखा गया हैं। 
  • इसके अधिक इस्तेमाल से शरीर में थकान हो जाती हैं।

 

Write Your Comments

Subscribe To Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor