Religion - Article

img
Religion

12 Zodiac Names : 12 प्रमुख राशियां और उनके चिन्हों के साथ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियां होती है। हर राशि का अपना अलग चिन्ह होता है। हर व्यक्ति की अपनी राशि होती है और इसका पता या तो वह अपने नाम के पहले अक्षर से लगा सकता हैं या जन्म कुण्डली से लगाया जा सकता हैं। 

पहली राशि - मेष (Aries)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पहली राशि मेष राशि होती हैं। इस राशि में वह व्यक्ति आते है जिनके नाम के शुरुआत में चा, चू,चे,चो,ला,ली,लू लो लगा हुआ होता हैं। 

राशि चिन्ह

मेष राशि का राशि चिन्ह भेड़ होता हैं। 

राशि का स्वामी 

मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है। 

दूसरी राशि वृषभ (Taurus)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस राशि को दूसरे स्थान पर रखा गया है वह वृषभ राशि है। इस राशि में ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो अक्षर के लोग आते है।  

राशि चिन्ह 

इस राशि का राशि चिन्ह एक बैल हैं। 

राशि का स्वामी 

इस राशि ग्रह का स्वामी शुक्र हैं। 

तीसरी राशि मिथुन (Gemini)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तीसरे नंबर पर आने वाली राशि मिथुन हैं। इस राशि नाम के अक्षर है क, छ , घ अक्षर आते हैं।  

राशि चिन्ह  

इस राशि का चिन्ह दो जुड़वा हैं। 

राशि का स्वामी 

मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह होता हैं।  

चौथी राशि कर्क राशि (Cancer)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिसे चौथे स्थान पर रखा गया है है वह राशि ,कर्क राशि है। कर्क राशि के नाम के अक्षर हैं , हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे , इनसे शुरू होने वाले नाम कर्क राशि के होते हैं। 

राशि चिन्ह 

इस राशि का चिन्ह केकड़ा होता होता हैं। 

राशि स्वामी

इस राशि का स्वामी चंद्रमा माना गया हैं।

सिंह राशि (Leo)

ज्योतिष शास्त्र में सिंह राशि को पांचवी राशि माना गया हैं। इनके वह नाम आते है जिनके शुरुआत में मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे लगा हुआ होता हैं। 

राशि का चिन्ह 

इस राशि का चिन्ह शेर होता है। 

राशि का स्वामी 

इस राशि का स्वामी सूर्य होता है। 

कन्या राशि (Virgo)

यह छटी राशि मानी गई हैं। इस राशि वाले व्यक्तियो के नाम के शुरू में ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो लगा हुआ होता हैं।  

राशि का चिन्ह 

कन्या राशि का चिन्ह कन्या ही हैं। 

राशि का स्वामी 

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह माना गया हैं। 

तुला राशि  (Libra)

शास्त्रों के अनुसार तुला राशि को सातवे स्थान पर रख गया हैं । जिन लोगो के नाम के शुरुआत में , री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या, ते आता है वह तुला राशि के होते हैं। 

राशि का चिन्ह

तुला राशि का चिन्ह तराजू होता हैं। 

राशि का स्वामी

तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह हैं। 

वृश्चिक राशि (Scorpious)

वृश्चिक राशि का स्थान आठवां होता हैं । इस नाम के व्यक्तियों के नाम के शुरुआत में तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू अक्षर पाए जाते हैं। 

राशि का चिन्ह 

वृश्चिक राशि का चिन्ह बिच्छू होता हैं।

राशि का स्वामी

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता हैं। 

धनु राशि (Sagittarius)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनु राशि को नवीं राशि माना गया हैं। जिन व्यक्तियों के नाम के आगे ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे अक्षर आए उनकी धनु राशि होती हैं। 

राशि का चिन्ह 

धनु राशि का चिन्ह आधा मानव आधा घोड़ा होता है जो हाथ में धनुष लिए होता हैं।

राशि का स्वामी 

धनु राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह होता हैं। 

मकर राशि (Capricornus)

शास्त्रों के अनुसार मकर राशि को दसवीं राशि माना जाता हैं। इस राशि के नाम वालो व्यक्तियो के नाम के आगे भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है ,अक्षर होते हैं। 

राशि का चिन्ह 

मकर राशि का चिन्ह मगरमच्छ होता हैं।

राशि का स्वामी

मकर राशि का स्वामी ग्रह शनिदेव जी हैं। 

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि 11वी राशि होती हैं। इस राशि के नाम वाले व्यक्तियों के आगे गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा अक्षर होते है।  

राशि का चिन्ह 

कुंभ राशि का चिन्ह घड़ा होता हैं।

राशि का स्वामी

कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि होता हैं। 

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि शास्त्रों के अनुसार आखिरी राशि होती हैं। इनके नाम के अक्षर है दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची होते हैं। 

राशि का चिन्ह

मीन राशि का चिन्ह मछली होता हैं।

राशि का स्वामी

मीन राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति ग्रह होता हैं।

See & Read Related Web Story

img

मेष राशि 

Write Your Comments

Subscribe To Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor